Surah An-Nasr - Hindi Translation by Maulana Azizul Haque Al Umari
إِذَا جَآءَ نَصۡرُ ٱللَّهِ وَٱلۡفَتۡحُ
(हे नबी!) जब अल्लाह की सहायता एवं विजय आ जाये।
Surah An-Nasr, Verse 1
وَرَأَيۡتَ ٱلنَّاسَ يَدۡخُلُونَ فِي دِينِ ٱللَّهِ أَفۡوَاجٗا
और तुम लोगों को अल्लाह के धर्म में दल के दल प्रवेश करते देख लो।
Surah An-Nasr, Verse 2
فَسَبِّحۡ بِحَمۡدِ رَبِّكَ وَٱسۡتَغۡفِرۡهُۚ إِنَّهُۥ كَانَ تَوَّابَۢا
तो अपने पालनहार की प्रशंसा के साथ उसकी पवित्रता का वर्णन करो और उससे क्षमा माँगो, निःसंदेह वह बड़ा क्षमी है।
Surah An-Nasr, Verse 3